
इंदौर ! में कल रात से हो रही तेज वर्षा के मद्देनज़र जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर ज़िले के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। मंत्री श्री सिलावट ने शिप्रा बरलाई और सांवेर के अन्य ग्रामों में सुबह सुबह ही पहुँच कर स्थिति का जायज़ा लिया। मंत्री श्री सिलावट ने इस दौरान घुटने तक पेंट चढ़ाकर वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनजीवन को सामान्य बनाने के सभी संभव प्रयास करें। मंत्री श्री सिलावट ने कलेक्टर श्री मनीष सिंह आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रतिभा पाल और पुलिस कमिश्नर श्री मिश्रा से भी दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि जहाँ कहीं भी सूचना मिलती है प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाने में सक्रिय होकर और तत्काल कार्य प्रारंभ करे।





