रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेश
रितिक शर्मा/जयेश झामर


मेघनगर | रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या प्राथमिक शाला की 160 छात्राओं को गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित की गई। यह सेवा कार्य ललवानी परिवार के सौजन्य से स्व. समिरमल जी एवं स्व. श्रीमती शांति बाई ललवानी की स्मृति में आयोजित किया गया।
स्मृति में सेवा का अनूठा उदाहरण
कार्यक्रम के दौरान ललवानी परिवार के श्री अनिल ललवानी ने भावुक होते हुए कहा कि अपने माता-पिता की स्मृति में रोटरी क्लब के माध्यम से बालिकाओं की सहायता करना उनके परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस पुनीत कार्य का अवसर प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब और शाला परिवार का आभार व्यक्त किया।
शिक्षा के क्षेत्र में रोटरी का निरंतर सहयोग
शाला प्रभारी प्राचार्य श्री जाटव ने रोटरी क्लब अपना और ललवानी परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि रोटरी क्लब समय-समय पर विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न स्वरूपों में सहयोग प्रदान करता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की ताकि छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सके।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यगण, शाला परिवार के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित थीं। गणवेश पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे





