WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
मेघनगर

मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपी

सभी ने अनिका के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगी

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

 

मेघनगर! हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां मुस्लिम समाज ने जुम्मे की नमाज के बाद इंदौर निवासी प्रवीण शर्मा और सरिता शर्मा की 2 वर्षीय बेटी अनिका शर्मा के इलाज के लिए दिल खोलकर आर्थिक सहायता प्रदान की और उसकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कीं।दरअसल, अनिका शर्मा एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप-2 से पीड़ित है, जिसके इलाज के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इतनी बड़ी राशि जुटाना एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बेहद कठिन है। ऐसे में बच्ची के माता-पिता समाज के विभिन्न वर्गों और धर्मों के लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।इसी कड़ी में मेघनगर के मुस्लिम समाज ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए महज 10 मिनट के भीतर 21,000 रुपये की राशि एकत्रित कर शर्मा परिवार को भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मासूम बच्ची के स्वस्थ जीवन के लिए हाथ उठाकर दुआएं मांगीं।मुस्लिम समाज के सदर, एडवोकेट व पत्रकार सलीम शेरानी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल एक जरूरतमंद परिवार की मदद करना है, बल्कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं और इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।इस अवसर पर मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में अनिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि जब बात मानवता की आती है, तो धर्म और जाति की सीमाएं खुद-ब-खुद मिट जाती हैं, और इंसानियत सबसे ऊपर खड़ी नजर आती है।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan