रक्षा बंधन की सही तारीख पर बना हुआ है कनफ्यूजन? जानें क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रितिक शर्मा

रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को है. हालांकि, हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसे दो तिथियों- 11 अगस्त और 12 अगस्त दोनों को मनाया जा सकता है. यह श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है जिसे श्रावण पूर्णिमा या कजरी पूनम नाम से भी जाना जाता है. श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार 11 अगस्त को प्रातः 10.38 बजे से प्रारंभ होगी. पूर्णिमा तिथि शुक्रवार, 12 अगस्त को प्रातः 7:05 बजे तक रहेगी.
इस दिन के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं
पूर्णिमा तिथि गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 10:38 बजे से शुरू हो रही है
पूर्णिमा तिथि शुक्रवार, 12 अगस्त को सुबह 07:05 बजे समाप्त होगी.
भद्रा समय गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 10:38 बजे से शुरू हो रहा है
भद्रा समय गुरुवार 11 अगस्त को रात 08:51 बजे समाप्त हो रहा है.
राखी के लिए शुभ मुहूर्त गुरुवार 11 अगस्त को रात 08:51 बजे से रात 09:12 बजे तक है
ज्योतिषियों का कहना है की
चूंकि 12 अगस्त को पूर्णिमा तिथि भी होगी, उस दिन किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है. इसलिए 12 अगस्त को यह त्योहार मनाया जा सकता है.
12 अगस्त को राखी का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-
अभिजीत मुहूर्त शुक्रवार 12 अगस्त को सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा
शुभ चौघड़िया शुक्रवार, 12 अगस्त को दोपहर 12:52 बजे से दोपहर 02:05 बजे तक है.





