WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
मेघनगरलाइफस्टाइल

मेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर। झाबुआ जिले के मेघनगर गांव ने आज अपने एक ऐसे सपूत को खो दिया, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन असहाय, लाचार, बेबस, मानसिक रूप से विक्षिप्त, भूले-भटके और जरूरतमंद लोगों की सेवा को समर्पित कर दिया। समाजसेवी राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) के निधन से नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

साधारण जीवन जीने वाले राजेन्द्र श्रीवास्तव गांव में 6×8 की छोटी सी दूध की दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, जहां पैकेट वाला दूध, बिस्किट, गोली-चॉकलेट बेचकर आजीविका चलाते थे। लेकिन उनका असली परिचय उनकी दुकान नहीं, बल्कि उनकी मानवता और सेवा भावना थी।

उन्होंने विगत 20 वर्षों से अधिक समय तक निरंतर समाजसेवा करते हुए 500 से अधिक भूले-भटके लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके घर-परिवारों से मिलवाया तथा अनेक जरूरतमंदों का उचित आश्रमों एवं संस्थाओं में पुनर्वास कराया। वे ऐसे लोगों के बाल कटवाते, स्नान करवाते, नए वस्त्र पहनाते, भोजन की व्यवस्था करते और उपचार भी करवाते थे।राजेन्द्र श्रीवास्तव रक्तदान सेवा से भी जुड़े रहे। उनके सोशल ग्रुप के माध्यम से प्रसूता माताओं एवं थैलेसीमिया पीड़ितों को प्राथमिकता देते हुए 3000 यूनिट से अधिक रक्त की व्यवस्था करवाई गई। इसके साथ ही वे विगत 20 वर्षों से लावारिस एवं असहाय लोगों के अंतिम संस्कार का पुण्य कार्य भी करते रहे।वे स्वयं देहदान के संकल्प से जुड़े थे और समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य भी निरंतर करते रहे।उनकी सेवाओं को अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड (2022), कल्कि गौरव सम्मान (2023), जिला गौरव रत्न सम्मान (2023), 26 जनवरी 2023 को जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान, रोटरी इंटरनेशनल सम्मान, लायंस क्लब सम्मान तथा राष्ट्रीय सेवा सम्मान, मधुबनी (बिहार) प्रमुख हैं।उनके निधन की खबर मिलते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब देखने को मिला। नगर के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए और नम आंखों से अपने प्रिय समाजसेवी को अंतिम विदाई दी। जगह-जगह लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) का जाना केवल एक व्यक्ति का निधन नहीं, बल्कि समाजसेवा के एक युग का अंत माना जा रहा है। उनकी सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan