
शहर के बाजारों में राखी की दुकानें सजने लगी हैं। शादी के बाद पहले सावन को मायके जाने वाली बहनें खरीदारी भी कर रही हैं। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार ॥ अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र
के अनुसार इस बार रक्षा बंधन पर 4 शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस बार 5 अबूझ मुहूतों में भी राखी बांधी जाएगी। 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक रवि योग रहेगा। दोपहर 3 बजकर 32 मिनिट से अगले दिन सुबह 11 बजकर 33 मिनिट तक सौभाग्य योग का शुभ सयोग रहेगा इसके अलावा 11 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र के साथ सोभन योग का सहयोग प्राप्त हो रहा है





