
भविष्य मे बड़ी इकाईयो के स्थापित होने से पूर्व ट्रीटमेंट प्लांट शुरु होगा??
मेघनगर!(रीतिक शर्मा/जयेश झामर) औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर की केमिकल इकाइयों द्वारा जो प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है उस कारण से बेडावली जंगल पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है वहां रहने वाले राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य जीवो का जीवन खतरे में मंडरा रहा है यह पानी आगे जाकर पाठ नदी में मिल रहा है जिसके चलते पाठ नदी का पानी पूरी तरीके से प्रदूषित हो रहा है वहां से अभी वर्तमान में मेघनगर नगर परिषद की जनता सहित लगभग 20 ग्राम पंचायतों को पानी सप्लाई हो रहा है इस प्रदूषण के चलते इन गांव में रहने वाले निवासियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो सकता है। शारीरिक हानि चर्म रोगी फेफड़े सम्बन्धित शिकायत पूर्व से ही झेल रहे क्षेत्रवासियो को आगे स्थापित होने वाली नई इकाइयो से कितना नुकसान होगा ये तो अभी से तई माना जा रहा है अगर ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र शुरु नहीं हुआ तो यहाँ बड़ी जानहानि संभव होगी प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है साथ ही शिवराज सरकार पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।






