
मेघनगर! भारत में प्रत्येक वर्ष अगस्त महीने के पहले रविवार के दिन फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है. वर्ष 2023 का मित्रता दिवस 6 अगस्त को सेलिब्रेट किया यह दिन दोस्तों को समर्पित है. इंटरनेशलन फ्रेंडशिप डे कई देशों में 30 जुलाई को मनाते हैं. पहली बार भारत देश में वर्ष 1958 में इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया गया था. संयुक्त राष्ट्र ने अंततः 30 जुलाई को आधिकारिक रूप से ‘अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस’ मनाने की घोषणा की, लेकिन भारत में अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाते हैं. फ्रेंडशिप डे हर किसी को दोस्तों के बीच के बंधन का जश्न मनाने का एक अवसर प्रदान करता है. एक सच्चा दोस्त वही होता है, जो आपके हर सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा हो. बेशक, दोस्ती खून का रिश्ता नहीं, लेकिन यह दिल का रिश्ता होता है. यदि आपके जीवन में ऐसे ही स्पेशल और सच्चे दोस्त हैं तो उनके साथ इस दिन को जरूर सेलिब्रेट करे परन्तु सोसल मीडिया के आधुनिक व्यस्थतम युग में अब मात्र औपचारिकता सी हो गई है





