मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़मेघनगर
रोटरी गवर्नर मेघनगर की आधिकारिक यात्रा पर शपथ विधि एवं लोकार्पण कार्यक्रम मे सम्मलित होंगे
रितिक शर्मा/जयेश झामर


मेघनगर! रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3040 के रोटेरियन अनीश मलिक एवं रोटरी मंडल कि प्रथम महिला रोटेरियन सिमी मलिक व रोटरी जोन 2 सहायक गवर्नर रोटेरियन राहुल मुथा के आतिथ्य मे अधिकारिक यात्रा एवं श्रीमती शोभा देवी गुप्ता एवं परिवार द्वारा रोटरी क्लब अपना मेघनगर को प्रदान शव वाहन का लोकार्पण व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं पत्रकार साथियों का सम्मान एवं आगामी रोटरी सत्र 2025-26 के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन गोविंद सिंह जी चौहान सचिव रोटे कमलेश गरवाल उपाध्यक्ष रोटेरियन पंकज रांका सहित नवीन कार्यकरिणी टीम का शपथ ग्रहण समारोह एवं रोटरी क्लब अपना मेघनगर का पिछले एक वर्ष में किये गए कार्यों का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा अवलोकन किया जाएगा उक्त कार्यक्रम प्रातः 11 बजे क्षेत्र के महातिर्थ हनुमंत आश्रम पिपलखूंटा धाम पर संपन्न होगा





