
मेघनगर!रोटरी क्लब अपना एवं पडवाल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का श्री गणेश मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, रोटरी मंडल 30-40 के असिस्टेंट गवर्नर रवि मेहता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ विनोद नायक, की अतिथि में संपन्न हुआ सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया!
रोटरी क्लब अपना एवं पडवाल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर में गुजरात के बड़ौदा के डॉक्टर प्रणव पटेल, व डॉक्टर समर्थ राहुरकर ने 101 मरीजो का निःशुल्क उपचार कर नि शुल्क दवाई गोली भी दी गई एवं पडवाल हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क सराय भी किए गए
मेघनगर पडवाल हॉस्पिटल में आयोजित शिविर मे दूरदराज के 101 मरीजों ने लाभ लिया !
शिविर मे उपस्थित अतिथियों का स्वागत रोटरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती चंदन बाला शर्मा, सचिव श्रीमती माया शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी, ने किया !
स्वागत भाषण चंदन बाला शर्मा ने सभी अतिथियों का शब्दों से स्वागत किया !
अतिथि उद्बोधन में असिस्टेंट गवर्नर ने रोटरी क्लब अपना मेघनगर की गतिविधियों से मंच को अवगत कराया
रोटरी मंडल में रोटरी क्लब अपना की छवि एक आदर्श क्लब के रूप में है यह क्लब निरंतर सेवा के कार्य में तत्पर रहते हैं
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि रोटरी क्लब स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े-बड़े शिविर देश विदेश के डॉक्टरों को बुलवाकर करता है! यह दर्द निवारण शिविर पहली बार होने जा रहा है शिविर के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी क्योंकि यह एक अनूठा और नया शिविर था ! इस सफलता के लिए सभी रोटेरियन साथियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं मुख्य अतिथि के उद्बोधन से पुर्व से कार्यक्रम का संचालक कर रहे भारत मिस्त्री ने अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी जी से आग्रह किया कि हम आपको रोटरी क्लब अपना का सदस्य बनना चाहते हैं उन्होंने मंच से ही शीघ्र अनुमति दी !
असिस्टेंट गवर्नर रवि मेहता के द्वारा रोटरी पिन लगाकर रोटरी का मेंबर बनाया !
कार्यक्रम में शिरकत करने वाले डॉक्टर शोएब मुफ्त ने भी रोटरी की सेवा को देखकर मन के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे भी रोटरी का सदस्य बनना है ! उन्हे भी रोटरी की पिन लगाकर रोटरी सदस्य बनाया गया
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे रोटरी की सेवाओं के बारे में ज्ञात हुआ मैं बहुत अभिभूत हूं रोटरी में सेवाएं तो हर जगह होती है परंतु यहां पर एक अलग ही अनूठे ढंग से सभी रोटरी क्लब के साथी मिलकर 24 घंटे जो सेवा देते हैं वह सेवा अनुकरणीय है!
मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे रोटरी क्लब अपना का जो सदस्य बनाया है मैं सभी रोटेरियन साथियों का आभार व्यक्त करता हूं और जब भी कोई सेवा का कार्य होगा समय अनुसार मै भी कंधे से कंधा मिलाकर सेवा के कार्य करूंगा !
शिविर के समापन अवसर पर गुजरात के बड़ौदा से पधारे डॉक्टरों का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया!
इस अवसर पर उपस्थित
चंदन बाला शर्मा माया शर्मा कुसुम सोलंकी जयंत सिंघल महेश प्रजापति महेंद्र सोलंकी कांतिलाल नीम आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन भारत मिस्त्री ने किया आभार डॉक्टर किशोर ने किया






