WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-PaperFuttalab

फुटतालाब हनुमान मंदिर पर उमड़ी भक्तो की भीड़,बना आस्था का केंद्र…

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

हजारो की संख्या में लोग मंदिर में विराजित श्रीहनुमान जी की जीवंत प्रतिमा केँ दर्शनों करने और गरबा देखने केँ लिएँ पहुँच रहे हैँ….

मेघनगर l पूरे प्रदेश में प्रति वर्ष बढ़ती उपस्थिति केँ नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रदेश केँ सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक फुटतालाब नवरात्री महोत्सव में आकर्षक विधुत सज्जा देखते ही बन रही हैँ दूर से दूर से आने वाले लोग विधुत सज्जा को निहारनें केँ साथ साथ आयोजन की प्रशंसा करते नही थक रहे हैँ l बैठक व्यवस्था से लेकर आयोजन स्थल और मंदिर केँ साथ साथ गरबा खेलने केँ स्थान तक कि व्यवस्था केँ लिए आयोजन सामिति केँ श्री मुकेशदास जी महाराज , वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेशचंद्र पूरणमल जैन और रिंकू जैन केँ साथ सभी सदस्यों की प्रशंसा की जा रही हैँ l रविवार को माँ की महाष्टमी के दिन हजारो लोगों के पदचिन्ह आयोजन की भव्यता और अगाध आस्था के साक्षी बने पूरा पंडाल खचाखच भर गया तथा मां अष्टमी के अवसर पर नियमित होने वाले आरती के साथ विकी ग्रुप बड़ौदा द्वारा 1008 दीपों की आरती मां के सम्मान में की गई

जीवंत हैँ फुटतालाब में विराजित हनुमान जी की प्रतिमा

दूर दूर से पूरे वर्ष आते हैँ श्रद्धालु

मेघनगर केँ श्रीवनेश्वर मारूति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब पर पूरे वर्ष लोग हनुमान की जीवंत प्रतिमा केँ दर्शनों केँ लिए पहुँचतें हैँ l यहाँ पर चल रहे नवरात्री महोत्सव में देर रात तक इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी रही हैँ l हनुमान जी की प्रतिमा केँ साथ मंदिर में विराजित श्रीगणेश, माँ अंबे , भोलेनाथ , माँ महालक्ष्मी , माँ सरस्वती , साँवरिया सेठ और पंडाल में विराजित माँ की प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार किया गया हैँ ये श्रृंगार रात को देखते ही बन रही हैँ l देर शाम फुटतालाब में हो रहे गरबों को निहारनें केँ लिए दर्शक दीर्घा में जगह कम पड़ रही हैँ l अहमदाबाद , बड़ौदा और इंदौर केँ गरबा और सांस्कृतिक समूहों द्वारा भावविभोर कर देने वाली उच्च स्तर की प्रस्तुतियाँ आयोजन को शीर्ष पर पहुँचा रही हैँ l देर रात विक्की ग्रुप द्वारा हुपा हुईया हनुमान नृत्य डीडी ग्रुप द्वारा महाराष्ट्रीयन नृत्य मां भारती ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण नृत्य तथा कल्याणपुर ग्रुप द्वारा टिमली आदिवासी नृत्य किया गया ।समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सीमा जैन ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की माताओं और बहनों से आयोजन में आने का विनम्र आग्रह किया हैँ…

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan