WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर में 17 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्शमेघनगर ने खोया जनसेवा का प्रहरी: राजेन्द्र श्रीवास्तव (नीरज) पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
धर्म / ज्योतिषमेघनगर

जो व्यक्ति गुरु की निंदा करें उसे भव-भव में भटकना पड़ता है-अणुवत्स संयतमुनि

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

मेघनगर मे पहली बार 300 सामूहिक एकासन तप संपन्न*

मेघनगर !जो व्यक्ति गुरु की निंदा करे साधु साध्वी की निंदा करें, उसे भव भव में भटकना पड़ता है। उक्त उदगार श्री अणु स्वाध्याय भवन में धर्म सभा को संबोधित करते हुए अणु वत्स श्री संयतमुनि जी महाराज साहब ने व्यक्त किया। चातुर्मास प्रारंभ से ही चल रहे भगवती सूत्र का समापन करते हुए कहा कि गुरु के प्रति निष्ठा पूर्वक श्रद्धा होनी चाहिए। श्रावक श्राविकाओ को गुरु के बताए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलना चाहिए। धर्म सभा को शुभेषमुनि जी म.सा. ने भी प्रेरक प्रसंग के माध्यम से समझाया। तप चक्रेश्वरी श्रीमती स्नेहलता बहन वागरेचा के 92 उपवास एवं श्रीमती लता पोरवाल व सपना वागरेचा के श्रेणी तप एवं अठाई तप पूर्ण होने पर नगर के 300 श्रावक श्राविकाओं ने एकासन तप करके तप की अनुमोदना की। कार्यक्रम में स्वाति धोका, सिद्धि वागरेचा एवं श्राविका मंडल रतलाम ने स्तवन की प्रस्तुति दी।

तपस्या निमित हसमुखलालजी मिश्रीमल जी वागरेचा परिवार और लोढ़ा परिवार थांदला द्वारा चोवीसी ओर जाप का आयोजन दोपहर में श्री अणु स्वाध्याय भवन पर किया गया। यशवंत जी बाफना ने 8 उपवास की बोली से सपना वागरेचा का बहुमान किया

उक्त जानकारी चातुर्मास समिति अध्यक्ष विपुल धोका ने बताया उक्त तपस्या उपलक्ष्य में दान राशि की घोषणा वागरिचा परिवार द्वारा की गई। नवकार मंत्र के 9 लाख जाप का आयोजन स्थानक भवन में प्रतिदिन चल रहा है। जिसमें श्रावक श्राविकाओं उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रत्येक रविवार को बच्चों का सुसंस्कार शिविर चल रहा है। सामुहिक एकासन का लाभ हसमुखलाल मिश्रीमल वागरेचा परिवार ने लिया। कार्यक्रम का संचालन विपुल धोका किया।

 

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan