
रात के अंधेरे में हो रहे अवैध बोरिंग के मामले मे जागा प्रशासन….
रात के अंधेरे में हो रहे खेल पर प्रशासन ने लिया एक्शन
पश्चिम मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झाबुआ जिले में पारा 45 डिसी को छू रहा है ऐसे झाबुआ जिले में जल स्तर में लगातार आ रही गिरावट को ध्यान में रखते हुए झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने जिले में उतखनन पर रोक लगाने के आदेश जारी किये थे। बावजूद बीती रात को मेधनगर के माईनिग ऑफिस के सामने अवैध बोरिंग किया जा रहा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर रातभर जमकर वायरल होता रहा. आसपास के रहवासियों ने अवैध बोरिंग खनन की सूचना स्थानीय अधिकारियों को भी दी गई लेकिन अधिकारियों द्वारा कलेक्टर साहिबा के आदेशानुसार शनिवार को बड़ी कार्यवाही की गई।
बता दें झाबुआ जिले में सूखे से निपटने के लिए कलेक्टर नेहा मीना ने पूरे जिले में बोरिंग करने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन स्थानीय अधिकारियों की आंख मे धूल झोंकते हुए बेरिंग मशीन संचालक ने सांठगांठ का हवाला दे कर जिले के मेघनगर में मायनिंग ऑफिस के सामने रात में खुलेआम बोरिंग वाहन लगाकर बोरिंग किया गया जिसकी शिकायत मिलने पर बड़ी कार्यवाही की बात सामने आई





