
मेघनगर!(रीतिक शर्मा /जयेश झामर) पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के दिव्य आशीष वर्तमान गच्छाधिपति नित्य सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब की प्रेरणा से श्री स्तुति संघ व राजेंद्र जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट सदस्यों लम्पि वायरस बीमारी से निपटने हेतु जोधपुर से ढाई सौ किट मंगवा कर पशु चिकित्सालय अधिकारी डॉक्टर सुरेश गौड़ को सौंपी ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष मनोहर चौरडीया व ट्रस्टी रजत कांवडिया ने कहा हमारे गुरुदेव के निर्देश हैं कि प्रत्येक जीव की रक्षा करना हमारा धर्म है कोरोना काल हो या लंबी वायरस संकट की इस घड़ी में जैन समाज तत्पर रहेगा आपने चिकित्सक व स्टाफ से अनुरोध किया कि आपकी परीक्षा की घड़ी है क्षेत्र में निरंतर लम्पि वायरस के केस बढ़ रहे हैं देरी रखकर सेवा करना है इस अवसर पर श्री स्तुतितिक संघ उपाध्यक्ष विमल जैन, राहुल लोढ़ा, भी उपस्थित थे डॉक्टर गौड़ ने आभार व्यक्त करते हुए इस संकट की घड़ी में सभी समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग की जरूरत से ही निरंतर इसका निराकरण हो सकता है





