
5 रुपये की नीली दवा लम्पी से लड़ने मे कारागार…..
मेघनगर!(रीतिक शर्मा/जयेश झामर) मिथेलिन ब्लू का ट्रायल राजस्थान में जालोर व सांचौर में 2500 गायों पर किया गया। इन्हें 1 ग्राम दवा 1 लीटर पानी में घोलकर दी गई, जिससे 85% सामान्य प्रभावित, 75% मध्यम प्रभावित व 50% गंभीर रूप से प्रभावित गाय ठीक हो गईं। स्वस्थ गाय को इसे देने पर 90% लम्पी से संक्रमित नहीं हुईं। संक्रमित होने पर गाय की त्वचा में हुए घावों को ठीक करने के लिए मिथेलिन ब्लू का 1 से 2% घनत्व का इंजेक्शन दिया, जिससे उन्हें 80% से भी ज्यादा राहत मिली। वहीं, गुजरात के भावनगर में डॉ. जगदीप काकड़िया ने 35 लम्पी पीड़ित गायों पर सफल ट्रायल किया।






