
तीनों दिन एकासन के तेले तप का होगा आयोजन
मेघनगर! (रितिक शर्मा/जयेश झामर) आचार्य उमेशमुनिजी अणु की पावन स्मृति में प्रतिवर्ष वर्षावास में आसोज वदी नवमी से आसोज वदी ग्यारस तक समस्त श्री संघों में एक समान एक साथ तीन दिवसीय अणु स्मृति दिवस पूज्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी एवं धर्मदास गण के समस्त साधु-साध्वी की पावन प्रेरणा से जप-तप-त्याग-तपस्या व विभिन्न आराधनाओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मांगीलाल जी खेमसरा व सचिव अशोकजी छाजेड एवं संघ के युवा पंकज वागरेचा ने बताया कि इस वर्ष वर्षवास मे संत सतियाजी का सानिध्य ना मिलने से झाबुआ विराजित आचार्य उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी की प्रेरणा से अणु स्मृति दिवस के तहत तीन दिवसीय आराधना की जाएगी। आराधना की शुरुआत 19 सितंबर से होगी व समापन 21 सितंबर बुधवार को होगा। तीन दिवसीय आराधना में श्रावक-श्राविकाएं व बच्चे बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक समस्त आराधनाओं में भाग लेंगे। तीन दिवसीय अणु स्मृति दिवस पर आराधना करवाने को लेकर साधु-साध्वी की भी विशेष प्रेरणा रहती है।नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमित जी मेहता व विपुल जी धोका ने बताया कि तीन दिवसीय आराधना के तहत 19 सितंबर को समस्त श्रावक-श्राविकाएं सामूहिक छत्तीस वंदना करेंगे। 20 सितंबर को धर्मदास गण के 15 प्रमुखों के चरित्र पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन होगा। 21 सितंबर अणु स्मृति दिवस के अंतिम दिन अणु गुणानुवाद, सामूहिक जाप, सामायिक के तेले, संवर दिवस, एक शाम अणु के नाम आदि आराधना होगी। तीनों दिन सामूहिक एकासन के तेले का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में आराधक एकासन के तेले तप की आराधना करेंगे। सामूहिक एकासन के तेले स्थानीय महावीर भवन पर होंगे। तीन दिवसीय सामूहिक एकासन करवाने का लाभ हसमुखलालजी मिश्रीमलजी वागरेचा परिवार,यशवंतजी विनितजी बाफना परिवार,महेन्द्रजी राजेन्द्रजी पीचा परिवार, विनोदकुमारजी रणजीतसिंह जी बाफना परिवार , मांगीलालजी, दिलीपजी खेमसरा परिवार,वीणा देवी सुरेशचंद्रजी, रिंकुजी पुरणमलजी जैन परिवार,सुरेन्द्रजी ऋषभजी कटारिया परिवार,अनूपजी पलाश तनिष्क जी भंडारी परिवार ,
स्वाति विपुल,आदि,मोक्ष धोका परिवार,
स्व.सूरजबाई भेरूलालजी की पुण्य स्म्रति में सुभाष जी झामर परिवार ,स्व.चमेलीबाई पुखराजजी बडोला की पुण्य स्म्रति में अनोखीलालजी बड़ोला परिवार मेघनगर परिवार ने लिया है।







