
थाना प्रभारी आर.सी भास्कर सहित पूरी टीम के सराहनीय कार्य नगर मे प्रसंशा
मेघनगर! घटना दिनांक 01.11.2023 की रात्री मे फरियादी सौम्य पिता चन्द्रेश भण्डारी उम्र 26 साल निवासी भण्डारी चौक मेघनगर की मोटर सायकल हिरो एच एफ डिल्कस क्रमांक MP 45 MS 5691 उसके घर के सामने से अज्ञात आरोपीगण चुरा ले गये थे जिस पर थाना मेघनगर पर अपराध क्रमांक 577/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । आज दिनांक 22.11.2023 को मुखबीर सूचना मिली की दो संदिग्ध लडके संदिग्ध बिना नम्बर की मोटर सायकल लेकर रेल्वे ब्रिज के पास तिराहे पर खडे है सूचना पर मेघनगर पुलिस टीम द्वारा रेल्वे ब्रिज के पास तिराहे पर जाकर संदिग्ध लडको को पकडा व उनके वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन थाना मेघनगर के अपराध क्रमांक 577/2023 मे चोरी गया होना पाया गया उक्त दोनो लडके के नाम पुछते उन्होने अपने नाम 1) उमाशंकर पिता राधेश्याम जाधव उम्र 23 साल निवासी टाटा नगर बाजना बस स्टैण्ड के पास रतलाम 2)योगेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत उम्र 23 साल निवासी सिलावटा का वास न्यू बाजना बस स्टैण्ड के पास रतलाम का होना बताया है जिन्हे गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर सायकल जप्त की गई है तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधो मे पुछताछ की जा रही है ।
अपराध क्रमांक – 577/2023 धारा – 379 भादवि फरियादी – सौम्य पिता चन्द्रेश भण्डारी उम्र 26 साल निवासी भण्डारी चौक मेघनगर घटना दिनांक – 1.11.2023 के रात्री 10.30 से 02.11.2023 के सुबह 05.00 बजे के बीच मया मश्रुका – मो.सा. हिरो एच एफ डिल्कस क्रमांक MP 45 MS 5691
मिला मश्रुका – मो.सा. हिरो एच एफ डिल्कस क्रमांक MP 45 MS 5691
नाम आरोपी – 1) उमाशंकर पिता राधेश्याम जाधव उम्र 23 साल निवासी टाटा नगर बाजना बस स्टैण्ड के पास रतलाम
2)योगेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत उम्र 23 साल निवासी सिलावटा का वास न्यू बाजना
बस स्टैण्ड के पास रतलाम को पकड़ अपराध पंजीकृत की कार्यवाही की गई नगरवासियो मे पुलिस प्रशासन की सजगता की प्रशंसा की जा रही है एवं थाना प्रभारी से ऐसी ही अपेक्षा व्यक्त की गई






