
बाहर के कलाकारों के साथ ग्रामीणो में भी दिखाई दे रहा अपार उत्साह….
मेघनगर!(रीतिक शर्मा/जयेश झामर) मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री होने मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रहे हैं प्रदेश के जनप्रिय नवरात्रि महोत्सव में दूसरे दिन से ही अपार भीड़ दिखाई देने लगी है गुजरात के साथ इंदौर और राजस्थान के कलाकारों द्वारा किए जा रहे हैं आस्था से परिपूर्ण गरबों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है वहीं ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने के लिए आ रहे हैं आयोजन समिति के सदस्य और वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र कुमार जैन युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन के साथ मंदिर के महंत श्री मुकेश दास जी महाराज ने नगर जिले और प्रदेश के साथ पड़ोसी राज्य गुजरात और राजस्थान के श्रद्धालुओं से भी विनम्र आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में पूरी आस्था के साथ भाग लेने के लिए पहुँचे….उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से इस आयोजन को अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है प्रतिवर्ष लोग यहां पर भारी संख्या में गरबा खेलने के लिएँ पहुचते हैं….क्षेत्र के साथ जिले वासियों को भी इस आयोजन की बहुत उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा रहती है आयोजन ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबे कर रहे कलाकार जहां आस्था को चरम पर पहुंचा रहे हैं वही प्रतिदिन होने वाली श्री माँ अंबे की आरती और श्री राम भक्त हनुमान जी की महा आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से लोग पहुंच कर भाग ले रहे हैं और दर्शन लाभ भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं मंदिर के आसपास जहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है वही लोगों के बैठने की शुभम व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है.






