
डॉ किशोर नायक द्वारा वनवासी सषक्तिकरण केंद्र घोसलिया के बच्चों का नि:शुल्क उपचार की घोषणा
मेघनगर!(रीतिक शर्मा/जयेश झामर) माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सेवा सप्ताह के आह्वान से प्रेरित होकर निजी चिकित्सक संगठन झाबुआ की मेघनगर/रंभापुर इकाई द्वारा
सेवा भारती द्वारा संचालित वनवासी सषक्तिकरण केंद्र घोसलिया में 50 बच्चो को वर्षभर में लगने वाली पठन सामग्री वितरित की गई..
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के वरिष्ठ डॉ.निर्मल भरपोड़ा एवं डॉ.अरविंद दातला द्वारा भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया
व साथ ही बच्चो को मन लगाकर पढ़ने एवं देशसेवा के लिए प्रेरित किया गया
कार्यक्रम पश्चात संगठन के सदस्यों ने बच्चो के साथ अल्पाहार भी किया तत्पश्चात आश्रम द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गया तथा लम्पि वायरस के बारे में समझाइश दी गयी साथ ही टीकाकरण की जानकारी ली गयी..
संगठन के वरिष्ठ डॉ.निर्मल भरपोड़ा के अनुसार संगठन मानवसेवा के साथ ही जनसेवा में भी लगातार तत्पर है व आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे..
आगमी दीपावली पर अन्तरवेलिया आश्रम पर बच्चो के साथ मिठाई एवं पटाखे वितरण का कार्यक्रम निश्चित किया गया
संगठन के वरिष्ठ डॉ.किशोर नायक द्वारा वनवासी आश्रम के बच्चो का निःशुल्क उपचार की भी घोषणा की गई
उक्त कार्यक्रम में निजी चिकित्सक संगठन की मेघनगर एवं रंभापुर इकाई के समस्त सदस्य उपस्थित रहे







