
नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन वनेश्वर कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब मेघनगर में आसपास के ग्रामीण जन बहुत तादात में गरबा देखने के लिए पहुंचे चारों तरफ गरबापंडाल भरा हुआ था समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने अपनी माता वीणा देवी जैन राजेश जैन जैकी जैन एवंपरिवार के साथ मां जगदंबा की पूजा अर्चना कर मां जगदंबा की आरती की आज गरबा पंडाल में आसपासके ग्रामीण युवा जनअपनी अपनीटोली बनाकर गरबा खेलने के लिए विशेष रूप से पहुंचे एवं गरबे का आनंद लिया वनेश्वर कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब में गरबा पंडाल में विशेष रुप से लोकल ग्रुप ओसम ग्रुप थांदला आर के ग्रुप सजेली टी डी ग्रुप मेघनगर विशेष ड्रेस कोड में दिखे एवं बहुत ही आकर्षक वेशभूषा एवं विशेष श्रृंगार के साथगरबा खेलने पहुंचे राजेश जैन और जैकी जैन ने बताया गरबा देखने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था की गई है बैठने की तथा प्रतिदिन साईं मंदिर से फुटतालाब आने के लिए 8:00 बजे से बस की व्यवस्था की गई है सर्वोदय कला मंडल झाबुआ सदस्योंने समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन का श्रेष्ठतम गरबे आयोजन के लिए हार पहना कर सम्मान किया अहमदाबाद की आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा गरबो की शानदार प्रस्तुति दी गई जिस पर युवा जन देर रात तक गरबा खेलते रहे साथ ही इंदौर से आए बबल ग्रुप के कलाकार एवं बड़ोदरा आए विकी ग्रुप के कलाकार नेलोकल ग्रुप के कलाकार के साथ मिलकर गरबे में चार चांद लगा दिए वनेश्वर हनुमान कुटिरहनुमान मंदिर फुटतालाब में आसपास के ग्रामवासी युवा जनअगराल थांदला रभापुर सजेली काकनवानी मदरानी आदि जगह से गरबा खेलने पहुंच रहे हैं






