मेघनगर के सरस्वती शीशु मंदिर,बाफना पब्लिक,सेंट अर्नाल्ड स्कूल ने मनाया रामोत्सव
रितिक शर्मा/जयेश झामर

संपूर्ण नगर को विश्वहिंदू परिषद ने नगरवासियो के सहयोग से सजाया
मेघनगर। शुक्रवार शहर मे रामोत्सव के जयकारे लगाते छोटे-छोटे स्कूल के बच्चों ने नगर का माहौल राममय कर दिया शिशु मंदिर स्कूल द्वारा निकाली गई रामजी की शोभायात्रा मे बैंड बाजों के साथ श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शिवाजी चौक स्थिति शिशु मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत,एवं पत्रकार संघ के लोहित झामर,सौरभ खेमसरा,रितिक शर्मा, अधिमान्य पत्रकार प्रकाश प्रजापति द्वारा बच्चो के चल समारोह के दौरान उनके उत्साहवर्धन पर चॉकलेट बांटकर एवं श्रीरामजी की आरती उतार कर पुण्य लाभ अर्जित किया।विद्यार्थियों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान का वेशधर कर शोभायात्रा में सहभागिता की। यात्रा जय श्रीराम के जयघोष गूंजे। विद्यार्थियों ने यात्रा के दौरान धार्मिक गीतों और भजनों पर नृत्य नाटिकाओं का मंचन किया। वही शहर के श्री बाफना पब्लिक स्कूल द्वारा स्कूल परिसर मे राम भक्ति का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्री राम के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की वही स्कूल प्रबंधक यशवंत बाफना धर्मपत्नी मंजू बाफना एवं स्कूल प्रेंसिपल सहित समस्त स्टॉफ ने रामलला की आरती कर आयोजन का समापन किया
शहर के सेंट अर्नाल्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को रामोत्सव मनाया गया। बच्चों ने रामायण की तर्ज पर भगवान श्रीराम, माता सीता लक्ष्मण जी का वेष धारण कर भगवान के वनवास से जुड़े प्रसंग का मंचन नृत्य नाटिका के माध्यम से किया। विद्यालय प्रबंधक फा. डिमेलों, प्राचार्य एंड्रजु लाबु हिन्दू संगठन से जुड़े अलपेष जाटव, दिव्यराजसिंह राठौर, अजय राठौर, हर्ष भारती, टिंक्या भंडारी ने माँ सरस्वती और भगवान श्रीराम की चित्र पर मार्त्यापण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सेंट अर्नोल्ड स्कूल के विद्यार्थीयों ने रामायण के पात्रों के रूप में भगवान श्रीराम के त्याग, समर्पण, अनुषासन और वीरता की गाथा का बखान किया। इस दौरान स्कूल में एक ही नाम जय श्रीराम के जयघोष लगे। हिन्दू संगठन के दिव्यराज राठौर ने बच्चों और स्कूल प्रबंधन से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत् 22 जनवरी को घरों में दीप प्रज्वलित करने और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की। इस अवसर पर दशरथ कठ्ठा, भूपेन्द्र बरमंडलिया, सुनील डाबी सहित स्कूल स्टाप एवं बच्चे उपस्थित रहे।






