
थाना प्रभारी की सजगता सहित स्टॉफ का रहा योगदान
मेघनगर!गत रात्रि देसाई पेट्रोल पम्प पर हुई चोरी तथा बेडावली में सुने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी से जानकारी प्राप्त हुई शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने बस स्टेण्ड स्थित देसाई पेट्रोल पम्प के अन्दर बने आँफिस के दरवाजे का ताला तोड़कर आँफिस के ड्राज का ताला तोडकर उसमें से नगदी रुपये चुराकर ले जाने पर थाना मेघनगर पर अपराध क्रमांक 32/24 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।उक्त दोनो चोरी में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री अगम जैन व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय,श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन मे एवं एस.डी.ओ.पी.महोदय, श्री रविन्द्रसिंह राठी अनुभाग थांदला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मेघनगर द्वारा चोरी के आरोपीयो की धरपकड हेतु टीम का गठन किया गया एवं मुखबीर को सक्रिय किया गया दौराने भ्रमण के मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध लोग मेघनगर कस्बे में भ्रमण कर रहें । जो चोरी कर सकते है। मुखबीर सूचना पर टीम द्वारा संदिग्धों को पकड़ा जाकर पुछताछ करते उनके द्वारा ग्राम बेडावली के सुने में मकान में चोरी करना व दिनांक 25.01.24 को बस स्टैण्ड के पास पेट्रोल पम्प के पास चोरी करना स्वीकार किया गया।
उक्त चोरी के दोनो प्रकरणों में 1. राहुल पिता रमेश मकवाना उम्र 21 साल निवासी ग्राम दोता अम्बाजी से 3500 रुपये व दुसरे प्रकरण में आरोपीगणों से बाबु पिता ताजहिंग अमलियार ,विकाश पिता दिनेश हाण्डा,हितेश पिता दिनेश हाण्डा ,साहिल पिता मलसिंह पण्दा ,रितेश पिता वरसिंह गरासिया से कुल रुपये 8100 रुपये जप्त किये गये ।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी मेघनगर श्री आर.सी.भास्करे, सउनि उमेश मकवाना,सउनि राजेश गुर्जर ,सउनि. लालसिंह चौधरी, प्र.आर.551 धर्मेन्द्र , प्र.आर.492 रायसिंह ,आर.607 दिनेश ,आर. 642 बन्टु का विशेष योगदान रहा है।
बरामद मश्रुका – अप.क्र. 32/24 धारा 457,380 भादवि में कुल नगदी 8100 रुपये जप्त।
अप.क्र. 632/23 धारा 457,380 भादवि में कुल नगदी 3500 रुपये जप्त किये
गिरफ्तार आरोपी का नाम – अप.क्र. 32/24 में गिरफ्तार शुदा आरोपी 1. बाबु पिता ताजहिंग अमलियार उम्र 45 साल निवासी सिमलिया खुर्द जिला दाहोद
2.,विकास पिता दिनेश हाण्डा उम्र 21 साल निवासी वखतपुरा जिला दाहोद
3.हितेश पिता दिनेश हाण्डा उम्र 19 साल निवासी वखतपुरा जिला दाहोद
4. साहिल पिता मलसिंह पण्दा उम्र 21 साल निवासी चाकलिया जिला दाहोद
5.रितेश पिता वरसिंह गरासिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम झालोद जिला दाहोद
नाम आरोपी अप.क्र. 632/23 – राहुल पिता रमेश मकवाना उम्र 21 साल निवासी ग्राम दोता अम्बाजी जिला दाहोद से पहचान की गई





