
मेघनगर के बस स्टेण्ड पर शाम 7 बजे से शुरु होगा आयोजन
मेघनगर! संपूर्ण भारत मे जगह-जगह भव्य राम मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह चरम पर है नगर मे प्रभु राम को समर्पित आज रात्रि अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन होगा जिसके आयोजक तहसील पत्रकार संघ एवं भारतीय पत्रकार संघ होंगे यहाँ बीते कई वर्षो के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसे कलमकारों की उड़ान नाम भी दिया गया है इस आयोजन को लेकर आयोजक मंडल मे काफी उत्साह है बताया जा रहा है की इस कवि सम्मेलन मे अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महापर्व के पूर्व लोहड़ी मकर सक्रांति के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भगवान श्री राम जी के जीवनकाल को काव्य के माध्यम से देश के ख्याति प्राप्त कवि,कवित्रियों द्वारा स्थानीय बस स्टेण्ड पर भव्य आयोजन के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा जिसके लिये पत्रिका,लाउड स्पीकर एवं सोशल मीडया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया गया है एवं आयोजक मंडल द्वारा सभी से इस आयोजन मे पहुचने का निमंत्रण भी दिया गया है






