धर्म / ज्योतिषमेघनगर
मेघनगर बड़े गजाननंद की प्राण प्रतिष्ठा आज,भंडारा एवं महाआरती होगी
रितिक शर्मा/जयेश झामर
मेघनगर! दशहरा मैदान के समीप गणेश मंदिर पर बड़े गजाननंद की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के दौरान शनिवार को नगर मे निकली विशाल कलश यात्रा जिसमे बालिकाओं एवं महिलाओ द्वारा सिर पर कलश उठा बड़े गजंनद के साथ नगर भ्रमण किया साथ ही समिति के सदस्यो एवं नगर के जनप्रतिनिधियों सहित नगरवासी सम्मलित हुए देर शाम भजन संध्या का आयोजन भी हुआ मोह्हलेवासियों सहित समिति के सदस्यो ने नृत्य के माध्यम से आयोजन की शोभा मे चार चांद लगाये आज हवन प्रतिष्ठा महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें समिति द्वारा सभी को पधारने का निमंत्रण भी दिया गया






