मेघनगर! नगर के श्री बाफना पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा स्थानीय बस स्टेण्ड,साई चौराहा,आजाद चौक,झाबुआ चौराहा सहित मुख्य मार्गो पर जीवन मे योग के महत्व के बारे मे सुंदर नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमे बताया गया योग करने से हमें शारीरिक तथा मानसिक लाभ मिलता है और योग मांसपेशियों को पुष्टा प्रदान करते हैं। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ, निरोग और बलवान बनता है और योगाभ्यास करने से कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। उक्त नाटिका प्रस्तुति पर नगर परिषद द्वारा बच्चो का प्रोत्साहन स्वरूप सल्पाहार की व्यवस्था की गई स्कूल संचालक यशवंत बाफना ,विनीत बाफना प्रेंसिपल सहित स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा






