
ऑनलाइन एवं पलायन की मार झेल रहे व्यापारियों में बचा कुचा व्यापार छिन जाने से दखाई दिया आक्रोश
मेघनगर!(रीतिक शर्मा /जयेश झामर) जाड़े की सीजन शुरु हो चुकी है ऐसे में नगर में बाहरी व्यापारियों का जमावाड़ा हो गया है मार्ग के दोनो ओर कच्ची दुकाने बना कर गर्मी के उनी कपड़े बेच रहे बाहरी व्यापारियों के विरोध में स्थानीय व्यापारियों के एक समूह नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पति के साथ पार्षद संतोष परमार से मिला एवं नगरपालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे ऐसे बाहरी व्यापारियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की मांग की गई वर्षो से नगर में व्यापार कर रहे व्यापारी पहले ही पलायन एवं ऑनलाइन के चलते मंदी की मार झेल रहे है ऐसे में बचा कुचा व्यापार भी छिन जाने से स्थानीय व्यापारी नगर प्रशासन की बाहरी व्यापारियों पर सहमती से आक्रोशित दिखाई दिये जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश माचार द्वारा उचित हल का आश्वासन दिया






