
एक ही वार्ड से तीन वाहन चोरी होना पुलिस प्रशासन के लिये चुनौती बना हुआ है
मेघनगर! (रीतिक शर्मा / जयेश झामर) ठंड के दस्तक देते ही वाहन चोरी करने वाले चोरो के हौसले बुलंद होने लगे है यहाँ वार्ड क्रमांक 10 से एक सप्ताह में कुल तीन दोपहिया वाहन चोरी हो गये है जिसमे से दो दोपहिया वाहन तो बीती रात ही चोरी हुए जिसमे वाहन क्रमांक MP 45 ME 3007 वाहन का नाम हीरो मेस्ट्रो स्कूटर मालिक सुमित जैन एवं वाहन क्रमांक MP45 MH 3450 वाहन का नाम हीरो स्प्लेंडर वाहन मालिक नीलेश जैन के घर के बाहर से रात में अज्ञात चोरो द्वारा उडाये गये एवं 7 नवबर की रात वाहन क्रमांक MP 45 MK 7173 वाहन का नाम एक्टिवा स्कूटर मालिक मनीष पंचाल का भी वाहन घर के बाहर से चोरी होना बताया गया एक ही वार्ड के कुल 3 वाहन अभी तक चोरी हुए है सभी वाहन मालिकों द्वारा स्थानीय पुलिस थाना पर सूचना दि गई है पुलिस प्रशासन उक्त वाहनों को ढूंढने में लगा है थाना प्रभारी डावर द्वारा शिघ्र ही ऐसे चोरो को पकड़ने की बात वाहन मालिकों को कही है






