WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
झाबुआ

झाबुआ कलेक्टर द्वारा संधारा साधक हंसमुखलाल वागरेचा स्मृति निमित्त स्वास्थ्य शिविर के शुभारम्भ का निमंत्रण स्वीकारा

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

 

मेघनगर! संथारा साधक समाज रत्न हंसमुखलाल वागरेचा की स्मृति में मेघनगर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में समाजसेवी पंकज वागरेचा और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर नेहा मीना से आगामी 16 फरवरी को आयोजित स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ के लिए आमंत्रण दिया । इस अवसर पर आयोजकों ने कलेक्टर नेहा मीना को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा दिए गए पुरस्कार के लिए बधाई दी और शाल व पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया ।

कलेक्टर ने की कार्यक्रम की सराहना …..     

कलेक्टर ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रशासन से सभी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया एवं समाज रत्न हंसमुखलाल वागरेचा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक प्रशंसनीय प्रयास है और प्रशासन हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बहुत लाभ मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शिविर समाज रत्न हंसमुखलाल वागरेचा को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने समाज सेवा के लिए काम किया।

उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी संगठनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है । इसकी पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से सरल बनाया गया है। यह शिविर न केवल मेघनगर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अवसर साबित होगा, जो विशेष रूप से दूरदराज इलाकों के लोगों के लिए राहत का कारण बनेगा।

समाजसेवी पंकज वागरेचा ने कहा, कि यह आयोजन हमारे परिवार की ओर से समाज के ऋण को चुकाने के छोटा सा प्रयास है और इसके माध्यम से हम चाहते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्राप्त कर सकें। मेघनगर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और बेहतर इलाज के लिए यह शिविर मील का पत्थर साबित होगा।इस आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है ।शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा

 तीस से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएँ ….

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिसमें हृदय रोग, कैंसर रोग,हड्डी रोग, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल रोग, मस्तिष्क रोग एवं अन्य विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। शिविर में जांच और दवाएं मुफ्त में दी जाएंगी। इसके अलावा इस शिविर में मरीजों को आगे की जटिल चिकित्सा में राहत देने संबंधी निर्णय आयोजक द्वारा मरीज की आर्थिक स्थिति के अनुरूप लिये जायेंगे।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan