

मंडी शुल्क कम कराने के लिये मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगी- मंत्री भूरिया
मेघनगर!स्थानीय बाफना जिनिंग फैक्ट्री परिसर में रतलाम झाबुआ कॉटन एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, अध्यक्षता मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने की।
विशेष अतिथि मध्य प्रदेश कॉटन एसोसिएशन अध्यक्ष राजू भाई जैन, सचिव राजू पाटीदार रहे। अतिथियों का स्वागत विनोद बाफना, प्रदीप गादिया, मनोज अग्रवाल, महेश व्होरा, प्रमोद भंडारी, सौरभ कोठारी, शरद बाफना, कमलेश भंडारी, अभिषेक पीचा, राजेश भंडारी आदि ने किया स्वागत भाषण देते हुए विनोद बाफना ने कहा मध्य प्रदेश मे कपास पर मंडी शुल्क 1. 20 पैसा है, जब की अन्य प्रदेशों में मात्र 0.50 पैसा है। जिसके कारण प्रदेश का कपास अन्य प्रदेशों में बिकने जाता है। जिससे स्थानीय व्यापारी व किसानों की उपज का सही दाम नहीं मिल पाता है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार को 5 प्रतिशत जीएसटी का भी घाटा हो रहा है। सभी व्यापारियों ने इस मांग के लिए किया। मुख्य अतिथि भूरिया ने कहा मंत्री भूरिया का ध्यान आकर्षित मध्य प्रदेश की सरकार किसानों व व्यापारियों के हित के लिए दृढ़ संकल्पित है। मंडी शुल्क कम करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। आपने कहा बदनावर में प्रधानमंत्री मित्र पार्क बन रहा है। इससे किसानों व व्यापारियों को फायदा होगा। धार व व झाबुआ जिले के युवा बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी अध्यक्ष राजू जैन, मंडी बोर्ड संबोधित किया। संचालन विनोद बाफना ने किया और आभार राजेश भंडारी ने माना





