
कही आप भी फंस ना जाये फर्जी वीडियो कॉलिंग के चककर मे
मेघनगर ! (रितिक शर्मा/जयेश झामर)
यदि आप स्मार्ट फोन का उपयोग कर रहे है एवं वाट्सअप जैसी एप्लीकेशन का भरपुर इस्तेमाल कर रहे है तो आपको ये जानना भी जरूरी है आज कल एक नये तरीके से वाट्सअप विडिओ कॉलिंग के माध्यम से ढगी की जा रही है जिसमे आपको नये नंबर से Hii मेसेज आयेगा जो बाद मे परिवर्तित नाम बता कर अश्लील वीडियो कॉलिंग करेगा जब आप उस काल देखोगे तो वो आप की हरकतों को वीडियो रिकार्डिंग कर लेगा बाद मे आपको ब्लेकमेलिंग कर रुपये एठेगा आप अगर इसकी शिकायत भी करोगे तब तक ये सीम ब्लॉक कर देंगे
सावधानी
ये काल फर्जी सिमो के माध्यम से किये जाते है अतः इन्हे ब्लॉक लिस्ट मे डाल देना ही सही होगा
आपको अपने किसी परिचित का कॉल लग रहा हो तो वीडियो कॉलिंग उठाने के पूर्व अपने सामने वाले कैमरे पर ऊँगली रखले ताकि आपका फोटो सामने नहीं जा पाये
फर्जी सीम की पहचान
अपनी सूझबुझ से पीड़ित ने ऐसे फ्राड वाट्सअप युजर्स को धमकाया तो उसने बद्दी भद्दी ग़ालिया देकर बोला तु मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता ओर नंबर ब्लाक कर दिया
सुझाव
सतर्कता से ऐसे नये ओर अपरिचित नंबरो को ब्लॉक कर दे एवं ढगी से बचे
किसीको भी अपने मोबाईल पर आई OTP नंबर नहीं देवे





