
चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
मघनगर! 22 दिसंबर की रात पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों का पुलिस ने पता लगा लिया है। मंदिर का ताला तोड़कर आरोपी 5 तांबे के लोटे, एक पंच दीपक, एक गरुड़ घंटी, एक कांसा की घंटी ले गए थे।
मुखबिर की सूचना पर 2 संदिग्ध लड़के योगेश व संजय डामोर को पकड़कर घटना के संबंध में
पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। इनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। चोरी गए सामान की कीमत 20 हजार रुपए थी। योगेश पिता बंटी जाति गवली निवासी रितुराज कालोनी, थांदला और संजय उर्फ • संजू पिता बादु जाति डामोर निवासी शैलानीपुरा मेघनगर को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया। इन पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।





