
त्योहारों के इस देश के हर त्योहार को बच्चों के बीच मनाता है सेंट अर्नाल्ड स्कूल मेघनगर
मेघनगर!ज़िले की सर्वप्रथम सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल सेंट अर्नोल्ड स्कूल में अगामी नव वर्ष व क्रिसमस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेघनगर सेंट अर्नोल्ड स्कूल परिसर में क्रिसमस के भव्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी व चित्रकला माडल व न्यु प्रोजक्ट के माध्यम से विज़न 2024 का लक्ष्य रखा वही अतिथि उद्बोधन में प्रिंसिपल फादर एंड्रूज सेंट अर्नोल्ड स्कूल ने त्योहार पर आपसी मेलजोल एवम मानव समाज के अनेक कार्यों को मिलकर साथ करने की बात कही।
सेंट अर्नोल्ड स्कूल परिसर में क्रिसमस एवं नव वर्ष बच्चों एवम पत्रकारों के साथ मनाया गया
अतिथि के रूप में क्रिसमस पर्व के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट सलीम शैरानी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बधाई का संदेश देते हुए प्रभु ईसा मसीह के जीवन के प्रेरणा दायी प्रसंग पर प्रकाश डाला
भव्य अद्भुत क्रिसमस पर्व के कार्यक्रम में स्कूल परिसर में मेनेजर फादर डिमेलो, वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी, सुनिल डाबी, रहीम शेरानी, अलि असगर बोहरा, मनिष नाहाटा, जयेश झामर, रितिक शर्मा, भुपेंद्र बरमडलिया, कवी निशार पठान, फादर जोमन, जेम्स, सिस्टर दीपा, शिक्षक पालक गण अध्यक्ष जेम्स पॉल आदि की उपस्थिति में अग्रिम क्रिसमस पर्व का कार्यक्रम शिक्षक शिक्षिकाएं सेंट अर्नोल्ड स्कूल स्टॉप एवं नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों के साथ खुशनुमा वातावरण में संपन्न हुआ। क्रिसमस पर्व की एक-दूसरे को बधाईयां एवं आगामी आने वाले नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।





