कल रविवार मेघनगर मे आयोजित होगा निःशुल्क मेगा शविर होगा आयोजित
रितिक शर्मा/जयेश झामर



संथारा साधक समाज रत्न हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्य स्मृति में मेगा शिविर
देश के 36 ख्यातिनाम चिकित्सक शिविर में उपस्थित होकर करेंगे उपचार
3000 ओ.पी.डी का लक्ष्य संभावना,150 का पैरामेडिकल स्टाफ एवं 200 वॉलिंटियर देंगे सेवाएं—-
झाबुआ/मेघनगर (रितिक शर्मा/ जयेश झामर) पहला सुख निरोगी काया नारे को साक्षात्कार करते हुए.मेघनगर वागरेचा परिवार द्वारा संथारा साधक समाज रत्न हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्य स्मृति के अवसर पर रविवार को स्थान महावीर भवन मेघनगर में मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर में देश के सुप्रसिद्ध एपिक हॉस्पिटल अहमदाबाद के ख्यातिनाम चिकित्सक डॉ अनिल जैन जिन्होंने 42 हजार से अधिक हार्ड की सफल सर्जरी अभी तक कर चुके हैं वे स्वयं अपनी 36 से अधिक मल्टी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ मेघनगर मेगा स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं देंगे. इस शिविर में गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र के मरीज भी उपचार हेतु शिविर में उपस्थित हो होंगे।आपको बता दे पूर्व के दिनों में 12 व13 फरवरी को 1500 मरीजों की निशुल्क स्कैनिंग एवं जांच रिपोर्ट तैयार कर फाइल बन चुकी है. 16 फरवरी को 3 हजार ओ.पी.डी के लक्ष्य के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक शिविर में बीमारी का निःशुल्क उपचार व दवाई वितरण होगा.
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 36 डॉक्टर के केबिन निर्मित
मेघनगर संजय पंकज एवं निलेश वागरेचा परिवार मेगा शिविर में सहयोगी संस्था रोटरी क्लब अपना,वैश्य महासम्मेलन ,समस्त पत्रकार संघ, सकल जैन श्री संघ,दी जोईट्स ग्रुप डायमंड ग्रुप व शासन प्रशासन के साथ मिलकर शिविर की चाक चोबांध व्यवस्थाओं को लेकर कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहा. 150 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ, 200 समाजसेवी वॉलिंटियर,नवीन एवं पुराने 2 पंजीयन काउंटर पुरानी जांच फाइल काउंटर, 2 सेंटर निःशुल्क मेडिकल सेंटर,4 पूछताछ सूचना केंद्र,अल्पाहार एवं भोजनालय केंद्र 5 वेटिंग एरिया, 36 डॉक्टर के केबिन सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त महावीर भवन मेघनगर को सूचित किया गया है इसके अलावा यातायात व्यवस्था में दशहरा मैदान 4 पहिया वाहन पार्किग, ऑईल मिल एरिया 2 पहिया वाहन पार्किंग,,बस स्टैंड रेक पॉइंट मालगोदाम के समीप पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है। वागरेचा परिवार मेघनगर एवं सहयोगी संस्था इस मेगा शिविर में सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर के द्वारा उपचार निदान एवं निशुल्क दवाई वितरण में आप सभी को स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील करता है!





