सर्व रोग परीक्षण एवं निदान शिविर में हजारो मरीज रहे लाभार्
रितिक शर्मा/जयेश झामर


अहमदाबाद के चिकिस्तक डॉ अनिल जैन के नेतृत्व में 35 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवा
झाबुआ…झाबुआ जिले मेघनगर के महावीर भवन में वागरेचा परिवार के संजय,पंकज,नीलेश वागरेचा द्वारा अपने पिता संधारा साधक समाजरत्न हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि पर मेगा स्वास्थ्य सर्वरोग परीक्षण एवं निदान मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया उक्त शिविर जाँच उपरांत करीब 3 हजार 642 से अधिक मरीजो ने अपना परीक्षण उपचार व परामर्श लिया शिविर में अहमदाबाद के चिकिस्तक एपिक हॉस्पिटल के संचालक डॉ.अनिल जैन के नेतृत्व में सपन्न हुआ शिविर को सम्पन्न बनाने में आए परीक्षण हेतु परिजो के लिए निशुल्क चाय नास्ता व भोजन की वस्था रखी गई थी एसडीएम रितिका पाटीदार व तहसीलदार ममता मिमरोट ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया श्रीमती पाटीदार ने कहा कि मानव सेवा के पुनीत हेतु उत्त शिविर सेवा की नई इबादत लिखेगा वागरेचा परिवार का ये भगीरथ प्रयास सराहनीय हैं।संचालन नीलेश वागरेचा ने किया शिविर को संपन्न बनाने में विभिन्न सामाजिक संस्थाए, समस्त पत्रकार संघ जीवन ज्योति,हॉस्पिटल, पडवाल हॉस्पिटल,जैन समाज,डायमंड ग्रुप आदि का सराहनीय सहयोग रहा तो वही शिविर के अंत मे रतलाम झाबुआ अलीराजपुर की सांसद अनिता नागरसिंह चौहान पहुँची और शिविर के आयोजक वागरेचा परिवार से व मरीजो से मुलाकात की और कहा कि ये मानव जीवन के लिए बड़ा ही सराहनीय कार्य जो वागरेचा परिवार द्वारा किया गया क्यो की यहाँ के आसपास के जो ग्रामीण क्षेत्र के लोग उन्हें
बाहर अपना इलाज करवाने के लिए जाना पड़ता हैं लेकिन आज उन लोगो को बाहर नही जाना पड़ा और यहाँ लोगो को स्वास्थ्य शिविर में कई बीमारियों का लाभ मिला है और सब वागरेचा परिवार के ही द्वारा सम्बवत हो पाया हैं क्यो गुजरात के अहमदाबाद के डॉक्टरों की टीम आई हैं उनके द्वारा मरीजो का इलाज किया गया गया
अहमदाबाद के स्पेसलिस्ट चिकित्सकों ने दी सेवाएं
कैंसर स्पेशलिस्ट,महिला रोग विशेषज्ञ,फेपडा विशेषज्ञ,चर्मरोग,हड्डी रोग,नाक कान गला, जनलर फिजिशियन, गेस्टलोजिस्ट,शिशुरोग, न्यूरो नस संबंधित, हर्निया,पाईल्स,मनोचिकित्सक आदि विशेषज्ञ की सेवाएं राणापुर,पेटलावद और झाबुआ के नर्सिंग कॉलेज की स्टॉप ने दिन भर सेवाएं दी। तो वही डॉक्टरों की टीम का डॉ.अनिल जैन के नेतृत्व में वागरेचा परिवार द्वारा सभी स्टॉप नर्षो व डॉक्टरों का स्मृतिचिन्ह भेंट कर समानित किया गया
आयोजन शिविर में दूरदराज से भी पहुँचे मरीज
निशल्क निदान शिविर में गुजरात,महाराष्ट्र, राहस्थान,तेलंगाना,सहित अन्य राज्यो से मरीज शामिल हुए और स्वास्थ्य शिविर में चेकप करवा कर निशल्क उपचार का लाभ लिया
इनकी सेवाएं रही सराहनीय
जीवन ज्योति हॉस्पिटल, पडवाल हिस्पिटल, यूनिक पेथोलोजि समस्त पत्रकार संघठन के सदस्यगण,रोटरी क्लब के पदाधिकारी,सकल जैन श्री संघ के सदस्य, डायमंड ग्रुप के सदस्य,व स्थानीय पुलिस प्रशासन, दर्पण पंचाल आर्ट, स्वास्थ्य प्रशासन,सहित बीएम,डॉ विनोद नायक, अमित मेहता,डॉ किशोर नायक,डॉ.भावेश कटारा, डॉ.बलवंत हाड़ा,डॉ. सोयब मएफत,आशा फार्म,आशा मेडिकल उमेश मेडिकल सहित आदि का सहयोग सराहनीय रहा वही कार्यक्रम का सफक संचालक नीलेश भानपुरिया,सुमित जन,मनीष गिरधानी ने किया





