Uncategorizedमेघनगर
नूतन वर्ष पर स्वछताकर्मी दम्पति का चौहान परिवार द्वारा सम्मान किया गया
रितिक शर्मा/जयेश झामर


मेघनगर! परिवार एवं रिश्तेदारो के साथ तो त्योहार हर कोई मनाता है नगर का एक ऐसा धार्मिक परिवार जो वर्षो से गायत्री परिवार से जुड़कर नगर मे सेवा के कार्य कर रहा है भगवान श्री राम के अयोध्या मंदिर प्रतिष्ठा के पश्चात दीपावली पर्व का महत्व पूरे भारत के साथ अब विश्व मे भी दिखने लगा है इस पर्व की विशेषता आदर,समर्पण,सम्मान बतलाती है उसी को सार्थक करता मेघनगर के वार्ड क्रमांक तीन का धार्मिक चौहान परिवार के पंकज चौहान ने बताया प्रतिवर्ष दीपावली पर्व पर अपने वार्ड के सफाई कर्मियों का सम्मान करके अपने आराध्य प्रभु श्री राम के आगमन की खुशिया मानते है और दीपावली पर्व को सार्थक करते है नगर मे इस पुनीत कार्य को सराहा जा रहा है





