झाबुआ 10 मार्च, 2023। जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्याकंन समिति झाबुआ अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य गाईड लाईन का अनुमोदन कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला मूल्याकंन समिति, झाबुआ की अध्यक्षता में किया जाना है। सम्पत्ति के बाजार मूल्य की गाईड लाईन वर्ष 2023-24 की बैठक 16 मार्च 2023 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सायं 4ः00 बजे आयोजित है।
बैठक में वन मण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत झाबुआ श्री अमन वैष्णव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, महाप्रबंधक, उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, संयुक्त संचालक/उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, संपत्ति अधिकारी म.प्र. गृह निर्माण मण्डल, भाडा नियंत्रण अधिकारी, अधीक्षक भू-अभिलेख, अध्यक्ष महोदय, जिला पंचायत मुख्यालय।





