WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperमेघनगर

जिले के मेघनगर मे हुई भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

रितिक शर्मा/जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

विश्वकर्मेश्वर महादेव जी एवं परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

समाज ने मंदिर निर्माण में सहयोगी रत्नो का बहुमान किया

सोमवार को मेघनगर के नवनिर्मित श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मेश्वर महादेव जी एवं परिवार की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन स्थापित देव का हवन, मूर्ति शिखर, ध्वजदंड, कीर्ति स्तंभ, भगवान श्री विश्वकर्मा एवं शिव परिवार की प्रतिष्ठा की गई।

दोपहर दो बजे तक वैदिक पूजा पाठ एवं हवन संपन्न हुआ। पूर्णाहुति के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पंचाल समाज द्वारा निर्मित इस भव्य मंदिर के दर्शनार्थ आसपास के ग्रामीण अंचलों के साथ गुजरात और राजस्थान के सीमावर्ती गावों से भी बड़ी संख्या में समाजजन मेघनगर पहुँचे। स्थानीय उद्योगपति आशीष गोविंद पंचाल ने श्री विश्वकर्मा भगवान की

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख यजमान बनने का लाभ लिया जो मूर्ति स्थापना एवं प्रधान कुंड के भी यजमान बने। शिखर प्रतिष्ठा के यजमान मनीष पंचाल, ध्वज प्रतिष्ठा के यजमान गौरव पंचाल, मुख्य प्रतिष्ठा कुंड अनिल पंचाल, पंचकुडा यजमान अविनाश, विजय मोनू, सचिन एवं हार्दिक पंचाल रहे। कीर्ती स्तंभ यजमान रमेशचंद्र पंचाल, भगवान छत्र यजमान पूनमचंद्र पंचाल,

प्रथम श्रृगार के यजमान वर्दीचंद पंचाल, प्रथम आरती के यजमान दीपक पंचाल, प्रथम दर्शन यजमान प्रकाश पंचाल, इलेक्ट्रिक घंटी यजमान उमेश पंचाल, भगवन चंवर यजमान बाबूलाल एवं मनोज पंचाल, प्रथम भोग के यजमान सौरभ पंचाल, हंस प्रतिष्ठा यजमान दशरथ पंचाल गरूड़जी यजमान रामचंद्र पंचाल एवं ताम्र घंटी यजमान मुकेश पंचाल कुशलगढ रहे। शिव परिवार के लाभार्थी बसंत पंचाल परिवार मेघनगर रहे।

पंचाल समाज के इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर बांसवाड़ा के प्रतिष्ठाचार्य श्री निकुंजमोहन पंड्या राजपुराहित के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों और पुजारियों द्वारा सम्पन्न कराया गया। आयोजन के दौरान समाज ने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वालों का बहुमान कर उनका पंचाल समाज की ओर से अभिवादन किया गया। आयोजन में ज्ञा पिपलखूंटा के महंत श्री दयारामदासजी पीपालखूंटा महाराज, मेघेश्वर महादेव मंदिर मेघनगर के मंहत श्री ब्रदीदासजी महाराज, सहित कई अन्य संतों ने अगुवाई की। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।

आयोजन मे उपस्थित सभी भक्तो को साई मित्र मंडल द्वारा स्वागत द्वार पर शीतल प्रसादी वितरित कर लाभ लिया

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan