धर्म / ज्योतिषमेघनगर
9 फरवरी से मेघनगर मे भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर की प्रतिष्ठा का आयोजन होगा
रितिक शर्मा/जयेश झामर

मेघनगर!पंचाल समाज द्वारा शृष्टी के रचयता भगवान विश्वकर्मा जी एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन प्रारम्भ होगा पंचाल समाज के अध्यक्ष आशीष पंचाल ने जानकारी देते हुए बताया की 14 चौखल डूंगर मालवा साहित गुजरात से कई समाजजनो को न्योता दिया गया है जो इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेगें जिसका शुभारम्भ दिनांक 9 फरवरी को भव्य शोभायात्रा से शुरू होकर 12 फरवरी को स्थापित देव हवन मूर्ति शिखर ,कीर्ति स्तम्भ के साथ प्राण प्रतिष्ठा तक चलेगा भजन संध्या शोभा यात्रा छप्पन भोग हवन सहित भंडारे का आयोजन पत्रिका मे अंकित विभिन्न दिनांक को संपन होगा इस आयोजन की रूप रेखा मे पंचाल समाज के सभी युवाओं एवं महिलाओ सहित बच्चों का भी विशेष योगदान रहेगा






