

प्रदेश न्यूज 24 मेघनगर! स्वछता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी जी से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा के नेतृत्व में पीएम श्री कन्या परिसर में नगर परिषद द्वारा स्वच्छता संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम
(1) तीन दोस्तों के बीच स्वच्छता संवाद
कु. रूचि लोधी, कु. चारूल पांचाल , कु. सबिहानूर पठान द्वारा प्रस्तुति दी गई
(2)माता एवं पुत्री के बीच स्वच्छता संवाद
कु. पूजा तेली तथा कु. संध्या बसोड़ द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई
(3) अध्यापक एवं छात्राओं के बीच स्वच्छता संवाद विद्यालय की छात्राओं तथा माध्यमिक शिक्षक सुश्री अभिलाषा शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी गई। उक्त स्वच्छता संवाद के दौरान हेड मास्टर दिनेश दिवाकर, पी टी आई जोसफ मावी,सुश्री अभिलाषा शर्मा ,ज्योति वसुनिया माध्यमिक शिक्षक एवम एस.आई.रावत व अन्य नगर परिषद कर्मचारी गण उपस्थित रहे।साथ ही वार्ड नंबर 09 पुलिस थाना परिसर में मेघनगर टी आई के.एल.वरकड़े अपने स्टॉप के साथ स्वच्छता श्रम दान में सम्मिलित हुए उसी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 एवं 12 में भी सामूहिक श्रमदान किया गया।





