मेघनगर रेल्वे स्टेशन पर 200 तीर्थ यात्री का किया स्वागत सम्मान, मथुरा-वृंदावन यात्रा पर रवाना
रितिक शर्मा/जयेश झामर
प्रदेश न्यूज24, मेघनगर!मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले से 200 तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा-वृंदावन की यात्रा के लिए रविवार सुबह मेघनगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नवाचार अपनाकर प्रत्येक तीर्थ यात्री को एक बैंग भेंट किया गया। जिस पर जिला प्रशासन झाबुआ अंकित होने से समस्त तीर्थयात्रियों में समरसता और आपसी पहचान में आसानी होगी। मेघनगर रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का स्वागत जनप्रतिनिधि कलसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, तीर्थ यात्रा दर्शन के प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा और मेघनगर एसडीएम मुकेश सोनी द्वारा किया गया। भाबर ने फीता काटकर यात्रियों को ट्रेन में बैठाया। उसके बाद हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया। तीर्थयात्रियों का स्वागत, सम्मान आदिवासी नृत्य एवं ढोल-मंजीरे के साथ किया गया।





