
कल दोप. 12:15 बजे होगी महाआरती ,पंचाल समाज का नगरवासियो को निमंत्रण
मेघनगर!(रीतिक शर्मा /जयेश झामर)
विश्वकर्मा जयंती हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है और इस दिन पौराणिक काल के इंजीनियर माने जाने वाने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। इस अवसर पर सभी कामगार वर्ग के लोग, कुशल, कारीगर और फैक्ट्रियों के मजदूर विश्वकर्माजी की पूजा करते हैं। इस अवसर सभी कारखानों में मशीनी उपकरणों की पूजा की जाती है और हवन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है। कलयुग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा सभी के लिए जरूरी मानी गई है। मेघनगर पंचाल समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का अतिसुन्दर एवं भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है समाज के युवा अध्यक्ष आशीष पंचाल एवं सचिव हार्दिक पंचाल के साथ सभी समाजजनो द्वारा मंदिर निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है कल शनिवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती होने से मंदिर परिसर मे दोपहर 12:15 बजे महाआरती का आयोजन किया जा रहा है समाज की ओर से उक्त जानकारी देते हुए समाज के युवा अनिल पंचाल द्वारा सभी नगरवासियो को महाआरती मे पधारने का निमंत्रण भी दिया गया






