WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
धर्म / ज्योतिषमेघनगर

सिद्धि तप तपस्वी की मेघनगर मे निकली शोभा यात्रा पारणा अनुमोदना महोत्सव संपन्न

जयेश झामर

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

 

मेघनगर । नगर में सिद्धि तप की आराधक सौ. दीप्ति छाजेड़ एवं धर्म चक्र के बाल तपस्वी मास्टर मनन छाजेड़ का वरघोडा प्रातः 8:30 बजे निवास स्थान से प्रारंभ हुआ दशहरा मैदान भंडारी चौराहा होते हुए श्री शांति सुमतिनाथ जैन मंदिर पहुंचा भगवान की आरती व मंगल दिया का लाभ श्रीमती पदमा अशोक छाजेड़ परिवार ने लिया। थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष कालू सिंह नलवाया दाऊजी बोहरा समाज के अध्यक्ष मु .अली असगर बोहरा विधायक प्रतिनिधि अनूप भंडारी द्वारा तपस्वी बहन का स्वागत मंदिर पर किया गया ।

आजाद चौक होते हुए जुलूस भगवान श्री गोडी पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान की आरती मंगल दिया गुरुदेव की आरती का लाभ तपस्विनी दीप्ति रवि छाजेड परिवार ने लिया। स्टेशन रोड होते हुए वरघोड़ा श्री राजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर पहुंचा जँहा गुरुदेव व पुण्य सम्राट की आरती का लाभ मनन रवि छाजेड़ परिवार ने लिया । ज्ञान मंदिर परिसर में दोनों तपस्वीयो का त्रिस्तुति संघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढा, दिलीप कोठारी, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर लाल चौरडिया, रजत कावड़िया, देवेंद्र जैन, महिला परिषद वरिष्ठ सदस्य श्रीमती विमला कोठारी, अनीता लुणावत अर्चना कावड़िया वर्षा जैन आदि ने बहुमान किया । एम आर डी चौराहा होते हुए जय घोष के साथ वरघोड़ा श्री अणु स्वाध्याय भवन पहुंचा। धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती मुक्ति प्रभा जी महाराज साहब ने कहा देह पर से ममता त्यागने ,कसायों को जीतने और कर्मों को क्षय करने के लिए तपस्या आवश्यक है । कर्म क्षय होने से आत्मा शुद्ध होती है धर्म सभा को स्थानकवासी जैन समाज उपाध्यक्ष विनोद बाफना , श्रीमती चंचल जैन ने भी तप के बारे में प्रकाश डाला । तपस्वी का बहुमान महिला मंडल की वरिष्ठ सुश्राविका मंजुला बाफना, शेलजा वागरेचा, सपना वागरेचा,इंदु बाला खेमसरा आदि ने किया । धर्मसभा की प्रभावना सुबह की नवकारसी व स्वामी वात्सल्य एवं अतिथ्य सत्कार का लाभ अशोक छाजेड़ परिवार ने लिया संचालन विपुल धोका ने किया

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan