लगातार बढ़ रहा सर्द हवाओं का प्रकोप,नर्सरी से पांचवी कक्षा के बच्चों की स्कूल छुट्टियों की मांग
रितिक शर्मा/जयेश झामर

बच्चों के स्वास्थ को देखते हुए कई जिलों के कलेक्टरों ने 10 जनवरी तक छुट्टियों का किया ऐलान
मेघनगर!(रितिक शर्मा/ जयेश झामर ) मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में लगातार ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती चली जा रही ठिठुरन के चलते लोग अब घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। वहीं मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और झाबुआ जैसे जिलों में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। अंचल के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है तो वहीं कई जिलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। उधर, लगातार सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।उत्तर भारत से लेकर मध्यप्रदेश में भी शीतलहर का कहर जारी है. कहीं कोहरे के प्रकोप से धूप अदृश्य हो गई है तो कहीं मौसम विभाग के द्वारा बारिश के साथ ओले की संभावना जताई जा रही है. कई जिला मुख्यालयों की सड़के ठंड के कारण सूनी पड़ी हुई हैं. दरअसल पहाड़ों में बर्फवारी से मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. भोपाल में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक नर्सरी से 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी का आदेश कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जारी किया है.






