पुण्य सम्राट की 8वि पुण्यतिथि पर मेघनगर मे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हुए
रितिक शर्मा/जयेश झामर


मेघनगर ।विश्व पूज्य दादा गुरुदेव प्रभू श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के प्रभावशाली पट्टधर, पुण्य सम्राट, युग प्रभावक, श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की 8की वार्षिक पुण्य तिथि नगर में वैशाख वदी सप्तमी, दिनांक 20 अप्रैल 2025, रविवार को हृदय सम्राट, गच्छाधिपति, श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब, आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरीश्वरजी महाराज साहब के शुभ आशीर्वाद एवं पूज्य साध्वीजी श्री तत्त्वलताश्रीजी महाराज साहब के प्रेरणा से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के साथ श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं परिषद परिवार द्वारा मनाई गई।
उक्त जानकारी देते हुए महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया ने बताया कि, पुण्य सप्तमी के दिन प्रातः 10 से 11 बजे तक सामूहिक जाप एवं सामायिक का आयोजन किया गया जिसमें 36 लोगो ने भाग लिया। 11.30 बजे सामूहिक आयम्बिल का आयोजन लाभार्थी श्रीमती मुन्नीबेन भगवानलालजी बोहरा परिवार द्वारा किया गया जिसमें 18 तपस्वी ने आयम्बिल किए।
दोपहर में 01 बजे श्री राजेन्द्र सूरी अष्टप्रकारी पूजन राजेशजी, युवराजजी भंडारी परिवार द्वारा पढ़ाई गई एवं दोपहर 02 बजे, पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरी अष्टप्रकारी पूजन, रामलालजी, विशालजी, लक्ष्य भंडारी परिवार द्वारा पढ़ाई गई।
परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन एवं तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन (गोलू) ने बताया कि, आज पुण्य सप्तमी के अवसर पर परिषद परिवार द्वारा सामूहिक सेवाकार्यों का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के शंकर मंदिर परिसर में संचालित राम रोटी अणु दरबार में 50 से अधिक निराश्रितों को भोजन प्रसादी एवं फलो का किट का वितरण किया गया। इसके पश्चात नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पड़वाल हॉस्पिटल में उपचाररत 40 से अधिक मरीजों को फलो का किट वितरित किया गया।
रात्रि में तरुण, बालिका परिषद द्वारा भक्ति का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।





