
मेघनगर—— पत्रकार संघ मेघनगर द्वारा 23 जुलाई शनिवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116 जयंती मनाते हुए पत्रकार संघ कार्यालय पर आजाद की तस्वीर पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पत्रकार संघ द्वारा नगर परिषद चुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह देवाणा, अजय डामोर एवं संतोष परमार का पत्रकारों द्वारा साफा वह फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पत्रकार संघ के संरक्षक मोहन संघवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनगरा वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता मुकेश मेहता एवं पत्रकार दीपक व्यास, मनीष नाहटा, संदीप खत्री, सौरभ खेमसरा, रितिक शर्मा, मनोहर ठाकुर, देवेंद्र जैन, भूपेंद्र जैन आदि पत्रकार सहित वरिष्ठ नेता नटवर बामनिया, मुकेश बामनिया, मोहन प्रजापत, पंकज चौहान, दीपक मिश्रा, सचिन पंचाल, दिनेश देवाणा, समरथ प्रजापत सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी व युवा कार्यकर्ता एवं पत्रकारों ने आजाद को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की एवं नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन दीपक व्यास ने किया एवं आभार राजेंद्र सिंह सोनगरा ने माना।






