
मेघनगर!(रितिक शर्मा/जयेश झामर) निकाय कार्यालय के सभाकक्ष में संचानालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार स्त्रोत पर ही कचरा पृथक्कीकरण सूनिश्चित करने हेतु स्थानीय स्तर पर गठित स्व सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ठोस कचरा क्या है उसका निष्पादन किस प्रकार कर सकते हैं? घर से निकलने वाले कचरे का अलग-अलग संग्रहण क्या है ?घर में जो भी सामग्री वस्तुएं जो हमारे लिए अनुपयोगी हो जाती है, तो उसे चार प्रकार के अलग-अलग कूड़ेदान में रखना है,जो की निम्न है1. सर्वप्रथम घरों से निकलने वाला गीला कचरा जैसे हरी सब्जियां,फल, चायपत्ती आदि हरे डस्टबिन में रखे,2.उसके पश्चात सुखा कचरा
जैसे लोहा,चमड़ा,धातु, पन्नी, रेंपर,कागज़,प्लास्टिक,पुस्टा,आदि सामग्री नीले डस्टबिन में रखे,3.घरेलू हानिकारक कचरा जैसे:- बैटरी सेल पुराने मोबाइल के पुर्जे ,कंप्यूटर के पुर्जे, ऑयल पेंट के डिब्बे केमिकल आदि,काले डस्टबिन में रखे,4.सेनेटरीकचरा जैसे बच्चों के डायपर, मास्क,ग्लव्स,निरोध,सेनेटरी पेड आदि सामग्री पीले डस्टबिन में रख कर समस्त प्रकार का कचरा निकाय के कचरा वाहन को देवे।उक्त बैठक के दौरान सीएमओ श्री भारतसिंह टांक एवं सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती संतोषी बघेल ,योजना प्रभारी दिनेश हटीला ,सामुदायिक संगठक रविंद्र धाक, नोडल अधिकारी एस. आई, रावत उपस्थित रहे, एवम बैठक की समापन बेला पर उपस्थित समस्त स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य गणों का राजस्व प्रभारी श्रीमती लीला डामोर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।







