WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow

Breaking
मेघनगर मुस्लिम समाज ने मासूम अनिका के इलाज के लिए 21000 रुपयों की राशि एकत्रित कर सौंपीमेघनगर में धूमधाम से मनाया गया महावीर जन्म कल्याणक, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक तप आयोजनमेघनगर नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, भाजपा नेताओं ने किया स्वागतमेघनगर के फुटतालाब हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, बृज कलाकारों ने रचाया कृष्ण भक्ति का अद्भुत रंगमेघनगर में रासलीलाओं से गूंजेगा फुटतालाब, हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आगाज़मेघनगर के एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर​रोटरी क्लब ने ललवानी परिवार के सहयोग से 160 छात्राओं को वितरित की गणवेशमेघनगर हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,सामाजिक समरसता और एकजुटता का दिया संदेश​मेघनगर में कल जुटेगा हिंदू समाज: भव्य ‘हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियां पूर्णश्री रामचरितमानस युवा मंडल मेघनगर ने महंत श्री दयाराम महाराज जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया 


IMG-20241005-WA0363
WhatsApp Image 2024-11-10 at 4.50.24 PM
previous arrow
next arrow
E-Paperझाबुआ

रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन

विकास बाजपई

IMG-20241005-WA0363
IMG-20241005-WA0363
previous arrow
next arrow

झाबुआ! ( विकास बाजपई) रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय में दिनाक 12 अगस्त को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कि गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा किए जा रहे मरम्मत कार्यों को 25 अगस्त तक पूर्ण करने की हिदायक दी गई। पीएचई विभाग को नई पाइप लाइन हेतु स्टीमेट बना कर अगली बैठक 26 अगस्त को साथ लेकर आने के लिए निर्देशित किया गया एवं बंद पड़ा सोलर पैनल के लिए ऊर्जा विभाग के अधिकारी को दिखवा कर जल्द से जल्द सोलर पैनल चालू करवाने के निर्देश दिए साथ ही रोगी कल्याण समिति के सदस्यों को हर 7 दिन में अस्पताल का राउंड लेने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ और सिविक सर्जन को पांच पांच दान दाताओं से दान करवाने की जिम्मेदारी दी गई। पीडब्ल्यूडी विभागद्वारा जो कार्य पूर्ण कर लिए गए उसके लिए 20 लाख रुपए जारी करने के लिय सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए।

बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता के ऊपर चर्चा की गई जहां जहां पानी चिपेज हुआ है वहां तुरंत सुधार करवाने के लिए एसडीओ को निर्देश दिए गए। रोगी कल्याण समिति के सदस्यों को पांच पांच दान दाताओं को जोड़ने एवं उन्हे रोगी कल्याण समिति में दान करवाने के लिए प्रेरित करने की अपील करने हेतु निर्देशित किया गया।कलेक्टर श्री मिश्रा के द्वारा रोगी कल्याण समिति के एजेंडा अनुसार अपनी सहमति दी गई।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील कुमार झा, सीएमएचओ डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ बी. एस. बघेल, आरएमओ डॉ.सावन सिंह चौहान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.सोनल रावत,महिला बाल विकास अधिकारी श्री बघेल सर श्री अजय चौहान, नगर पालिका सीएमओ श्री एल. एस. डोडिया, पीडब्ल्यूडी अनुविभागीय अधिकारी श्री डी. के. शुक्ला, श्री एसडीओ ए. के. मंडलोई, डीपीएम राजाराम खन्ना, सहायक अस्पताल प्रबंधक भारत सिंह बिलवाल और जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Pradesh News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

namaskar ritk sharma

srimaan