
मेघनगर! अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मेघनगर द्वारा वार्ड क्रमांक 11 स्थित श्री राजेंद्र सुरी शॉपिंग काम्प्लेक्स पर मधुकर शीतल नीर-4 का शुभारंभ किया गया इसके पूर्व नवयुवक परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 5 स्थित श्री राजेंद्र सुरी जैन ज्ञान मंदिर पर मधुकर शीतल नीर -1 और वार्ड क्रमांक 6 स्थित श्री शांति सुमतिनाथ जैन मंदिर पर मधुकर शीतल नीर -2 एवं साईं चौराहा स्थित कपल स्टूडियो पर मधुकर शीतल नीर -2 का शुभारंभ भी परिषद द्वारा किया गया है ।
मधुकर शीतल नीर -4 का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 11 के वरिष्ठ नागरिक श्रीमती भंवरकुंवर सिसोदिया, श्रीमती शांतिदेवी ओझा एवं महिला परिषद मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती स्नेहलता कावड़िया द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमती जीवनबाला पवार, श्रीमती ज्योति पवार, श्रीमती राजेश्वरी चौहान, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरलाल चौरडिया, विमल जैन, संदीप जैन, पुरुषोत्तम शर्मा, विशाल भंडारी, जितेंद्रसिंह पवार, रजत कावड़िया, रवि जैन गोलू , वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, वसीम पठान, राहुल वसुनिया उपस्थित थे।







