
नगर में कई स्थानों पर प्याऊ का संचालन किया जा रहा है
मेघनगर! महावीर जीव दया मंडल द्वारा आरो शीतल जल की प्याऊ का बारह कोठरी में शुभारम्भ किया गया ज्ञात है की यहाँ दो बैंक एवं जनपद समीप होने से यहाँ लोगो का आवागमन अधिक रहता है ऐसे में प्यासे कंठो को अधिक राहत मिले इस उद्देश्य से लगातार दो वर्षो से गर्मी में कविंद्र धोका एवं अंतिम पगारिया द्वारा प्याऊ का संचालन किया जा रहा है
पारा बढ़ते ही विभिन्न स्थानों पर जिसमें आजाद चौक ,दशहरा मैदान,बारह कोठरी,स्टेशन रोड,जैन मंदिर, दाल खली मोहल्ला,साई चौराहा, रेलवे कालोनी,रंभापुर रोड, ओद्योगिक क्षेत्र आदि कई जगहों पर समाजसेवी संस्थाओ,मंडलो,नगर प्रशासन एवं प्रभुत्वजनो द्वारा शीतल जल सेवा का संचालन किया जा रहा है ऐसे में अब नगर में प्यासे कंठो को राहत मिलेगी






