सर्वानुमति से श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ मेघनगर की नई कार्यकारणी गठित
रवि सुराना को संघ अध्यक्ष तो प्रफुल्ल गादिया चातुर्मास समिति एवं अनोखी बड़ोला नवयुवको के अध्यक्ष नियुक्त


मेघनगर! श्री धर्मदास गण संप्रदाय के प्रमुख संघो मेसे एक श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेघनगर की साधारण बैठक बुधवार रात्रि महावीर भवन पर साआनंद सम्पन हुई।बैठक में कई प्रस्ताव पर सहमति हुई। आगामी 2025 का होली चातुर्मास हेतु वर्तमान मे गण के प्रथम आगम विशारद पुज्य प्रवर्तक जिनेन्द्र मुनीजी म.सा. आदि संत मंडल का मेघनगर श्री संघ में करवाना।
आगामी 2025 के चातुर्मास की विनंती के लिए बड़वाह विराजित पुज्य श्री पंकज मुनिजी म.सा. के समक्ष उपस्थित होकर विनंती करना। नवीन कार्यकारणी का चयन किया जिसमे श्री संघ अध्यक्ष रवि सुराना को नवयुवक मंडल अध्यक्ष
अनोखीलाल बडोला एवं चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रफुल्ल गादिया को नियुक्त किया गया नवीन कार्यकारणी मे पांच उपाध्यक्ष सुश्रावक सुरेश चंद्र धोका,पारस नाहटा,विनोद बाफना,प्रवीण सोनी,सुरेश मेहता, सचिव विपुल धोका,कोषाध्यक्ष कांतिलाल भंडारी एवं मंत्री,मार्गदर्शक के नामो पर सर्वानुमति से सहमति बनी वही नवयुवक मंडल अध्यक्ष अनोखीलाल बडोला उपाध्यक्ष लोकेश झामर सचिव सौरभ खेमसरा कोषाध्यक्ष चंदन गोलेच्छा एवं चतुर्मास समिति अध्यक्ष प्रफुल्ल गादिया उपाध्यक्ष सुरेंद्र कटारिया को नियुक्त किया गया मीटिंग के दौरान संघ के सबसे महत्वपूर्ण कार्य वैयावच्च की समिति भी बनाई गई जिसके श्रावक श्राविकाएं का संघ एवं समाज मे महत्वपूर्ण योगदान रहता है सभी के चयन पर पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल खेमसरा ने सभी पदाधिकारियों को श्री संघ की ओर से बधाईयां एवं सभी को सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी वही संघ द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष के सफल कार्यकाल पर शाल एवं माला से बहुमान किया गया





